katniमध्यप्रदेश

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजि

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग एवं स्वास्थ्य कार्यशाला आयोज

 

कटनी। सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए विशेष योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला में योग प्रशिक्षक विनी गलानी एवं ममता बजाज ने महिलाओं को विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में भी सहायक है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संदेश “स्वस्थ आयु के लिए योग” को आत्मसात करते हुए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विशेषज्ञों ने महिलाओं में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन, मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास इन चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रही बीपी, शुगर एवं थायराइड जैसी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए उपयोगी सुझाव दिए गए तथा संबंधित लाभकारी योगासनों का अभ्यास भी कराया गया।

सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष नीलम जगवानी ने कहा कि यदि महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो परिवार, बच्चे और समाज भी स्वस्थ एवं प्रगतिशील बनेगा। उन्होंने सभी महिलाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिमरन नानकानी का विशेष सहयोग रहा। समापन अवसर पर सोनिया बत्रा, मोना पुरुस्वानी, लक्ष्मी खूबचंदानी एवं कशिश रोहरा ने उपस्थित सदस्यों, प्रशिक्षकों तथा आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सभी प्रतिभागियों ने प्रतिदिन योग करने तथा स्वयं, अपने परिवार और समाज को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Back to top button