katniमध्यप्रदेश

विश्व युवा कौशल दिवस: कन्या महाविद्यालय कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, सीखो-कमाओ योजना की दी जानकारी

विश्व युवा कौशल दिवस: छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश, सीखो-कमाओ योजना की दी जानकार

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक, तकनीकी और डिजिटल कौशल विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नई तकनीकों को अपनाने, स्वयं को निरंतर अपडेट रखने तथा व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता भी विकसित होती है।

विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. अर्पित द्विवेदी ने छात्राओं को मुख्यमंत्री ‘सीखो-कमाओ योजना’ की विस्तृत जानकारी देते हुए इसकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, स्टाइपेंड एवं रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से शासन की विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाकर अपने भविष्य को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भीम बर्मन ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने कौशल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा और उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, स्ववित्तीय जनभागीदारी के शिक्षक, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Back to top button