Site icon Yashbharat.com

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, सभी ने लिया प्रकृति को संतुलित करने का संकल्प

IMG 20250606 WA0071

कटनी। शहर के गायत्रीनगर के गोपाल नगर क्षेत्र स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें भगवती दीदी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने और लोगों को इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रहना चाहिए और पर्यावरण को साफ. सुथरा रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। पर्यावरण हमें जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करता है। हवा, पानी, भोजन और आवास सभी हमें पर्यावरण से ही मिलते हैं। पर्यावरण में पेड़, पौधे, जीव-जंतु और अन्य प्राकृतिक तत्व होते हैं जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। पर्यावरण का संरक्षण हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सभी मिलकर पौधे लगाए। इस कार्यक्रम में सृष्टि बहन, अभिलाषा बहन, खुशी, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, आशुतोष गुप्ता, रणबहादुर सिंह, नितिन जोधवानी, आकाश भाई, सुधा तिवारी, मंजू देवांशी, ममता सोनी, कविता बर्मन, पार्वती माता, रेनू बजाज, राधा तिवारी आदि भाई बहने उपस्थित रहे।

Exit mobile version