Friday, May 1, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेटखेल

World Cup 2019: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महामुकाबले से पहले विराट हुए चोटिल

नई दिल्ली। ICC Cricket World Cup 2019: टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 5 जून से करेगी। इससे पहले कई टीमों ने अपने आगाज मैच खेल लिए हैं। साउथैम्प्टन में टीम इंडिया का सामना महामुकाबले में साउथ अफ्रीका से होना है। इस बीच बड़ी खबर ये है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। वर्ल्ड कप 2019 के पहले मुकाबले से पहले ये खबर टीम इंडिया के लिए काफी बुरी है।

वार्मअप मैचों में भले ही कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला हो। लेकिन, दुनिया के नंबर वन वनडे प्लेयर विराट कोहली किसी भी टीम को मात देने के लिए काफी हैं। विराट कोहली अकेले दम पर भी मैच जिताते हैं। लेकिन, वर्ल्ड कप 2019 के महामुकाबले से पहले विराट कोहली के अंगूठे में चोट लगी है, जिसे ठीक करने के लिए विराट कोहली टीम इंडिया के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट की मदद ले रहे हैं।

विराट हैं मैच विनर

हर कोई जानता है कि टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद कप्तान विराट कोहली मिडिल ओवर्स में टीम इंडिया की जान हैं। ऐसे में अगर उन्हें चोट लगी है तो टीम इंडिया और कप्तान कोहली के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। साउथैम्प्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट के हाथ में चोट लगी।

विराट ने टीम के फीजियो से ली मदद

विराट कोहली चोट लगने के बाद फीजियो फरहार्ट के पास पहुंचे जहां उन्होंने विराट के दाहिने हाथ के अंगूठे पर स्प्रे किया। इसके बाद विराट कोहली मैदान से बाहर चले गए और अपने हाथ को ठंडे पानी में रखा। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर कुछ भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन मैदान पर उन्हें दर्द में देखा गया है। उम्मीद है कि विराट जल्द फिट होकर मैदान में नज़र आएंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply