Site icon Yashbharat.com

महुए के पेड़ के नीचे बैठे थे श्रमिक, आकाशीय बिजली गिरने से दो झुलसे, श्वान की मौत

स्वास्थ्य विभाग का निजी चिकित्सालयों को निर्देश: दर सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य

स्वास्थ्य विभाग का निजी चिकित्सालयों को निर्देश: दर सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य

कटनी। बड़वारा थाना अंतर्गत आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवक गंभीर रूप से जुलस गए। इस घटना में एक श्वान की भी मौत हो गई जो पेड़ के नीचे बैठा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा में सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य आगरा से आए श्रमिक कर रहें ।

वे हर रोज की तरह आज यहां परिसर में लगे महुए के पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। जिसमें करीब 8 से 9 श्रमिक थे। अचानक तेज गरज के साथ महुए के पेड़ में गांज गिरी जिसमे दो श्रमिक भरत कुमार निवासी आगरा व उसका साथी श्रमिक गांज की चपेट में आ गए। घटना में पेड़ के नीचे बैठे एक श्वान की घटना स्थल पर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे भारत कुमार को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Exit mobile version