महिला विश्वकप 2025 पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत हरा चुका है सभी 11 मुकाबले

images 30
कोलंबो। महिला विश्वकप 2025 भारत पाकिस्तान के बीच महिला  विश्वकप का मैच कोलंबो में खेला जा रहा है पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

एशिया कप में भी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने PCB चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था।

बता दें कि लगातार चौथे संडे को भारत-पाकिस्तान की भिंड़त हो रही है। इससे पहले 28 सितंबर, 21 सितंबर और 14 सितंबर को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच खेले गए हैं। तीनों ही मौकों पर भारत ने जीत हासिल की है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी।

पाकिस्तान: फातिम सना (कप्तान), मुनीबा अली, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज, सिद्रा नवाज (विकेटकीपर), नतालिया परवेज, रमीन शमीम, नाशरा संधू, डायना बैग और सादिया इकबाल, सदफ शमास।

लाइव अपडेट्स

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

QuoteImage

पिच में नमी दिख रही है। आज हम अपनी प्लानिंग पर अमल करने की कोशिश करेंगे। 250 के अंदर का कोई भी स्कोर अच्छा हो सकता है। हम उन्हें इसके अंदर रोकने की कोशिश करेंगे।

QuoteImage

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

इसे भी पढ़ें-  क्राइस्टचर्च में भारत की रोमांचक जीत: 70 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, फिर युवा तिकड़ी ने न्यूजीलैंड से छीना दूसरा T20 मैच; सीरीज में 2-0 की बढ़त

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

वेदर रिपोर्ट- बारिश बन सकती है विलेन

आज कोलंबो का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच के दौरान बारिश की आशंका भी है। आज यहां बारिश के 100% चांस हैं

पिच रिपोर्ट- कोलंबो में स्पिनर्स को फायदा

पिच का निरीक्षण करती भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर।

कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां अब तक 22 विमेंस वनडे खेले गए। 12 में पहले बैटिंग करने वाली टीम और 10 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली