मध्यप्रदेश

जनसुनवाई में महिला पेट्रोल बोतल लेकर पहुंची, अधिकारियों ने संभाली स्थिति

जनसुनवाई में महिला पेट्रोल बोतल लेकर पहुंची, अधिकारियों ने संभाली स्थिति।  कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में मंगलवार को एक गंभीर और असामान्य स्थिति देखने को मिली, जब एक महिला अपनी लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की मांग को लेकर पेट्रोल की बोतल और माचिस के साथ पहुंच गई। यह घटना 21 अप्रैल की जनसुनवाई के दौरान सामने आई।

जनसुनवाई में महिला पेट्रोल बोतल लेकर पहुंची, अधिकारियों ने संभाली स्थिति

जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि वह अपनी समस्या को लेकर कई बार आवेदन दे चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसी नाराजगी और निराशा के चलते वह अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गई। सुरक्षा में तैनात अमले ने जैसे ही स्थिति को समझा, तुरंत सतर्कता दिखाते हुए महिला को नियंत्रित किया और समझाने का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महिला की बात गंभीरता से सुनी और तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को पुलिस सुरक्षा के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश भी जारी किए गए।

अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत कराया गया और महिला को आश्वस्त किया गया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम