12 घंटे के अंदर दो अपर्हत बालिकाओ को थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तयाब

12 घंटे के अंदर दो अपर्हत बालिकाओ को थाना रंगनाथ नगर की पुलिस ने किया दस्तया
कटनी -पुलिस अधीक्षकअभिनय कुमार विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गत दिनों फरियादिया निशा वंशकार पति रवि वंशकार उम्र 38 साल निवासी फारेस्टर वार्ड थाना रंगनाथनगर कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख करायी कि इसकू 14 सील की बालिका दोपहर 2 बजे से घर से लापता है जिसका कोई पता नही चल रहा है । जिसकी रिपोर्ट पर मामला पंजीबध्द किया गया एंव दिनांक 21/06/26 को दोपहर 02/30 बजे फरियादिया रेशमा खान पति साहिद खान उम्र 30 साल निवासी चंदी की दफाई बरगवा थाना रंगनाथनगर कटनी की थाना उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लडकी का सुबह 10 बजे से कोई पता नही चल रहा है । जो उक्त दोनो मामलो को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरूणपाल सिंह ने पुलिस अधीक्षक कटनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर के द्वारा तुरंत ही टीम को शहर के विभिन्न स्थानो, एंव थाना क्षेत्र, मंदिरो में पता तलाश किया बालिकाओ के संबध में पूछताछ की गई । जो कि कड़ी मशक्कत के बाद उक्त दोनो अपह्त बालकाओ को अलग अलग स्थानो से दस्तयाब किया गया एवं दोनो अपह्त बालिकाओ को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया । परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अरूणपाल सिंह एंव थाना रंगनाथनगर स्टाफ की भूमिका रही है ।








