महाकुंभ से लौटते वक्त मैहर में कार डिवाइडर से टकराई, इंदौर के 2 लोगों की मौत

UP Hardoi Road Accident

महाकुंभ से लौटते वक्त मैहर में कार डिवाइडर से टकराई, इंदौर के 2 लोगों की मौत। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार मंगलवार तड़के ड्राइवर को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इंदौर निवासी दो लोगों की मौत हो गई। चार घायलों को सतना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाकुंभ से लौटते वक्त मैहर में कार डिवाइडर से टकराई, इंदौर के 2 लोगों की मौत

कार में इंदौर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रमुख मनोज विश्वकर्मा (45), निवासी बंगाली चौराहा कनाडिया इंदौर और मंजू शर्मा पत्नी राजेंद्र शर्मा (50) निवासी आलोक नगर इंदौर की मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के नादन देहात थाने के रिगरा क्षेत्र में हुआ है।

महाकुंभ से लौटते वक्त मैहर में कार डिवाइडर से टकराई, इंदौर के 2 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक: माता काशी बाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस; जैत गांव में होगा अंतिम संस्कार