Saturday, May 2, 2026
Latest:
FEATURED

whatsapp पर दिया तीन तलाक, पत्‍नी ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया केस

अहमदाबाद। दक्षिण गुजरात में एक व्‍यक्ति ने पत्‍नी को whatsapp पर तीन तलाक देकर छोड दिया। पत्‍नी ने पति व सास ससुर के खिलाफ दहेज एवं प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है।

वलसाड जिले की उमरगाम तहसील के जैलून जावेद का निकाह फरहीन जैलून के साथ हुआ था।

पति व सास-ससुर रफान को उसकी ननद को गोद देने का दबाव डाल रहे थे लेकिन फरहीन ने इनकार कर दिया बाद में वे तीनों उसे दहेज व अन्‍य बातों को लेकर प्रताडि़त करने लगे।

जैलून ने उसे whatsapp पर ही एक संदेश भेजकर तीन तलाक दे दिया। फरहीन ने इसके बाद अपने पीहर पक्ष की मदद से पति जैनुल, सास नफीसा व ससुर जावेद उमरिया के खिलाफ दहेज एवं प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की चार धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरूू की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply