रेन वॉटर संचयन के साथ विद्युत उत्पादन को समझाया वेलवेदर की स्टूडेंट महिमा ओर नमस्वी ने
रेन वॉटर संचयन के साथ विद्युत उत्पादन को समझाया वेलवेदर की स्टूडेंट महिमा ओर नमस्वी ने
…..
अंतरशालेय विज्ञान प्रदर्शनी में वैलवैदर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा महिमा श्रीवास्तव एवं नमस्वी बुंदेला ने वर्तमान में होने वाली जल की कमी पर चिंतन को दर्शाते हुए बारिश के पानी के संचयन, री-स्टोर कर यूजफुल बनाने व वर्षा के पानी को मेकेनिज्म की सहायता से विद्युत उत्पादन करने की तकनीकी को मॉडल से सबके सामने रखा। स्टूडेंट्स द्वारा प्रेजेंटेशन में सभी पहलुओं को चलित मॉडल के रूप में दिखाया गया। बच्चों की इस क्रिएटिविटी एंड दूरर्शिता पर प्रदर्शनी आयोजक मंडल सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वैलवेदर डायरेक्टर देवाशीष चड्डा, प्रिंसिपल राधा नायर ने उनकी सराहना की। इस मॉडल को ऑडियंस द्वारा भी खास रूप से सराहा गया। मॉडल की सूत्रधार महिमा श्रीवास्तव का कहना था कि वर्षा जल संचयन हमारे लिए जल की कमी को कम करने के लिए एक पर्यावरण अनुकूल और टिकाऊ समाधान प्रस्तुत करता है। साथ ही विद्युत जनरेशन की सोच को भी विकसित करता है।

