Wellcome: भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का हुआ सम्मान, सांसदों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

pm modi

Wellcome: भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी का हुआ सम्मान, सांसदों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत को लेकर आज पार्टी के सांसदों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्री और सांसद पहुंचे।

इस दौरान जब पीएम मोदी बैठक के लिए पहुंचे तो सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने ‘मोदीजी का स्वागत है’ के नारे भी लगाए।

इसे भी पढ़ें-  छठ महापर्व पर महापौर प्रीति सूरी ने नगरवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं,लोक आस्था, सूर्य उपासना, त्याग एवं समर्पण का अनुपम पर्व है छठ महापर्व – महापौर