Weather Update: जबलपुर में शीतलहर, पारा 9.2 डिग्री पहुंचा, जानिए शहर का हाल। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक चार डिग्री कम था। दरअसल मध्यप्रदेश में लगातार उत्तर भारत की तरफ से सर्द हवाएं आ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ रही है। अगले 24 घंटे के दौरान रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट अाने का अनुमान है।
अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक धूप और उमस से लोगों का हाल बेहाल किया था, लेकिन नवंबर माह के पहले पखवाड़े में ठंड का अहसास होने लगा और अब दूसरे पखवाड़े में लोग रात के साथ अब दिन में भी ठिठुर रहे हैं।
सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा, दोपहर तक ठंड का अहसास होने लगा
तापमान लगातार गिर रहा है और बुधवार को यह 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। बुधवार को सुबह से हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर तक ठंड का अहसास होने लगा और शाम को पहाड़ों से आईं बर्फीली हवा ने ठिठोर दिया।
तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट अाने का अनुमान है। तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। वहीं दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के शहरों से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बह रही
- मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस समय जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के शहरों से पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बह रही है।
- हिमालयीन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से भी लगातार तापमान में गिरावट आ रही है और दिन में भी ठिठुरन महसूस होने लगी है।
- मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी चलेंगी हवाएं। चिकित्सक दे रहे हैं ठंड से बचने के लिए सलाह।
सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज
मैदानी क्षेत्र में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा दूसरे दिन भी 5.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी भोपाल सहित छह शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, इस पूरे सप्ताह रात के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।
29 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं
वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। 29 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के भी संकेत मिले हैं।
मौसम का हाल …
सूर्योदय- 6:33
सूर्यास्त- 5:24
तापमान
अधिकतम -26.8
न्यूनतम – 9.2
आर्दता-55
-58
पूर्वानुमान- कोहरा और धुंध रहेगी, ठंड का असर बढ़ेगा
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
28 नवंबर – 26.5- 9.0
29 नवंबर – 26.0- 8.0
— — — — — — — — — — — — –
कटनी
28 नवंबर – 27.0- 12.6
29 नवंबर – 26.0- 12.0
— — — — — — — — — — — — –
मंडला
28 नवंबर – 29.0- 8.0
28 नवंबर – 28.0- 7.0
इन शहरों में 10 डिग्री से नीचे रहा पारा
शहर-न्यूनतम तापमान
मंडला-7.0
जबलपुर-9.2
भोपाल-9.8
उमरिया-8.1
राजगढ़-9.2
मलाजखंड-9.4
(तापमान डिग्री सेल्सियस में।)!
Weather Update: जबलपुर में शीतलहर, पारा 9.2 डिग्री पहुंचा, जानिए अपने शहर का हाल
