Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

Weather Update : इन राज्‍यों में 20, 22, 23 और 25 अक्‍टूबर को जोरदार बारिश की संभावना

Weather Update : इन दिनों बंगाल की खाड़ी में उठे समुद्री तूफान के असर के चलते देश भर के अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग समय पर बारिश देखने को मिल रही है। मध्‍य प्रदेश में रविवार की रात कुछ शहरों में तीन से चार घंटे तक भारी बारिश हुई। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिनों में अभी कई राज्‍यों में इसी तरह भीषण बारिश हो सकती है।

संभावित सिस्टम झारखंड और बिहार को भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा दे सकता है। हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं दिखेगा। बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। उम्मीद है कि यह जल्द ही और प्रभावी हो जाएगा। इस सिस्टम के बंगाल की खाड़ी पर अगले 3 दिनों तक रहने की संभावना है, उसके बाद यह धीरे-धीरे प्रभावी होते हुए उत्तर और उत्तर पश्चिमी दिशा में ओडिशा के उत्तरी भागों और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा।

21 अक्टूबर तक यह डिप्रेशन और 22 अक्टूबर तक डीप डिप्रेशन बन जाएगा। उत्तरी तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में 21 और 22 अक्टूबर को तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यह सिस्टम बांग्लादेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर को व्यापक रूप में प्रभावित करेगा। इन भागों में 23 से 25 अक्टूबर के बीच भीषण बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। इस बीच संभावित सिस्टम झारखंड और बिहार को भी 22 से 24 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा दे सकता है। हालांकि उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश पर इसका प्रभाव नहीं दिखेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम