Latest

Weather MP: मध्य प्रदेश में 3 दिन बाद झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों में कटनी, रीवा-जबलपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी

Weather MP: मध्य प्रदेश में 3 दिन बाद झमाझम बारिश, अगले 24 घंटों में कटनी, रीवा-जबलपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट जारी कीट है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों के के सक्रिय होने से मध्यम वर्षा की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई, लेकिन महाराष्ट्र में द्रोणिका के कमजोर होने से बारिश की उम्मीद कम है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती दबाव के क्षेत्र में 14-15 जुलाई से अच्छी वर्षा की संभावना है।

हालांकि वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से विभिन्न स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार को रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार को राजगढ़ जिले के जीरापुर में 109, बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में 72 मिलीमीटर वर्षा हुई। दमोह में 33, शिवपुरी में 21, भोपाल में 15.5, पचमढ़ी में 14.2, ग्वालियर में 12.4, रीवा में 5.2, सिवनी में 4.4, छिंदवाड़ा एवं सीधी में एक, रायसेन में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम