Site icon Yashbharat.com

Weather Forecast: मध्‍य प्रदेश के इन 8 जिलों में भारी वर्षा का Alert

images 25

Weather Forecast: मध्‍य प्रदेश के इन 8 जिलों में भारी वर्षा का Alert। ।राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की शुरुआत हो गई है।

 

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आठ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश शुरू हो जाएगी।

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। अभी मौसम खुलने की संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

आज भी  मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सीहोर, बैतूल, हरदा व शाजापुर, इंदौर, उज्जैन, आशोकनगर और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की संभावना हैं।

16 जुलाई को इस चक्रवात के ऊर्जावान होने की संभावना है। उसके प्रभाव से 17 जुलाई से मप्र में मानसून की गतिविधियों में और तेजी आने के आसार हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी वर्षा का सिलसिला थमने की उम्मीद नहीं है।

Exit mobile version