Latest

Weather Alert: 13 मई को यहां भारी बारिश की संभावना, इन राज्‍यों में चलेगी धूल भरी आंधी

Weather Alert: देश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दो-तीन दिनों से कई राज्‍यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात की तस्‍दीक कर दी है। दिन में तेज गर्मी के बाद रात को आंधी के साथ-साथ कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि तक के समाचार प्राप्‍त हो रहे हैं। ताजा अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्‍यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिण भारत के राज्‍यों में भारी बारिश की भी संभावना है। जानिये 13 मई, बुधवार को देश में कैसा मौसम रहेगा।

  • स्‍कायमेट वेदर का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

  • अनुमान है कि 13 मई तक उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश होगी। 14 और 15 मई को पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम