Weather Alert: 13 मई को यहां भारी बारिश की संभावना, इन राज्‍यों में चलेगी धूल भरी आंधी

Weather Alert: देश में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। बीते दो-तीन दिनों से कई राज्‍यों में धूल भरी तेज हवाओं ने इस बात की तस्‍दीक कर दी है। दिन में तेज गर्मी के बाद रात को आंधी के साथ-साथ कई इलाकों में तेज बारिश और ओलावृष्टि तक के समाचार प्राप्‍त हो रहे हैं। ताजा अनुमान यह है कि अगले 24 घंटों में देश के कई राज्‍यों में इसी तरह धूल भरी आंधी चल सकती है। दक्षिण भारत के राज्‍यों में भारी बारिश की भी संभावना है। जानिये 13 मई, बुधवार को देश में कैसा मौसम रहेगा।

Exit mobile version