Weather Alert: अगले 24 घंटों के दौरान इन दो राज्यों में आंधी और तेज बारिश की आशंका
नई दिल्ली। अप्रैल के महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में गर्मी का आगाज हो चुका है। शहरों का तापमान बढ़ रहा है और मौसम में बदलाव हो रहा है। लेकिन इसके बीच अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां बेमौसम बारिश का खतरा बना हुआ है। यह बारिश सेहत के लिए ठीक नहीं है, साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अभी ताजा अनुमान है कि अगले 24 घंटों में कुछ राज्यों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। आइये जानें देश में कहां कैसा मौसम रहेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान, हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट गतिविधियाँ पूर्वोत्तर राज्यों में जारी रहने की उम्मीद है। असम, Assam और अरुणाचल प्रदेश ArunachalPradesh में इसकी तीव्रता अधिक होगी।
- अगले 24 घंटों के दौरान, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्तर पर हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।
-
स्कायमेट का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर खिसक गया है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 अप्रैल की रात के आसपास पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।
गर्मी और बढ़ते तापमान का यह है अपडेट
- अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि होगी।
मध्यप्रदेश का खरगोन शहर लगातार दूसरे दिन भी देश के मैदानी भागों में सबसे गर्म स्थान माना गया है, जहाँ अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- वर्तमान में पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, MadhyaPradesh, महाराष्ट्र Maharashtra, तेलंगाना Telangana, आंध्र प्रदेश AndhraPradesh, और कर्नाटक Karnataka आदि राज्य देश के सर्वाधिक दस गर्म क्षेत्रों में शामिल हैं।
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।#weather #WeatherUpdate #WeatherForecasthttps://t.co/Lpv50MFSqL
— SkymetWeather (@SkymetWeather) April 3, 2020
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में तेज़ बौछारें भी गिर सकती हैं।#weather #WeatherUpdate #WeatherForecasthttps://t.co/Lpv50MFSqL
— SkymetWeather (@SkymetWeather) April 3, 2020

