Site icon Yashbharat.com

भीषण गर्मी में मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी पहल, कटनी ब्लड डोनर एन्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहर भर में रखवाई गयी पानी की टंकियां

Picsart 26 04 06 13 00 48 866

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

भीषण गर्मी में मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी पहल, कटनी ब्लड डोनर एन्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहर भर में रखवाई गयी पानी की टंकिया

कटनी। भीषण गर्मी के बीच मूक पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक सराहनीय जनहितकारी अभियान की शुरुआत की गई है। संस्था द्वारा वर्षों से की जा रही सामाजिक सेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी “जल सेवा अभियान” चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों, मोहल्लों, चौराहों और गलियों में मूक पशुओं के लिए 20 लीटर क्षमता की सीमेंट की पानी की टंकियां निःशुल्क रखवाई जा रही हैं, ताकि तेज गर्मी में उन्हें पीने का पानी सहज रूप से उपलब्ध हो सके।
संस्था ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और अपने घर या मोहल्ले के बाहर टंकी रखवाकर पशुओं को पानी उपलब्ध कराएं। इसके लिए इच्छुक लोग ने दिए गए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया , जिसके बाद संस्था की ओर से संपर्क कर टंकी उपलब्ध कराई गयी
टंकी वितरण का केंद्र बरगवां रोड स्थित आई लव सेल्फी प्वाइंट के सामने निर्धारित स्थान से वितरित की गयी किया गया है। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, जिससे नागरिक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था के विशेष अनुरोध किया है की टंकी रखने के बाद उसमें नियमित रूप से पानी भरते रहें, ताकि यह सेवा केवल गर्मी तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष जारी रह सके। यह पहल न केवल पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है, बल्कि समाज को मानवता और जीव दया की दिशा में प्रेरित भी करती है। एक छोटा सा प्रयास किसी मूक जीव के जीवन को बचा सकता है।

Exit mobile version