Wednesday, May 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Vit Wayavstha Book Vimochan: मुख्यमंत्री शिवराज ने वित्त सेवा अधिकारी संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था का किया विमोचन

Vit Wayavstha Book Vimochan: मुख्यमंत्री शिवराज ने वित्त सेवा अधिकारी संघ की पुस्तक वित्त व्यवस्था का किया विमोचन । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार शाम मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक वित्त व्यवस्था का विमोचन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, संरक्षक नितिन नांदगांवकर तथा अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन के लिए संघ को बधाई दी। उन्होंने अधिकारी संघ के सदस्यों का मुख्यमंत्री निवास में स्वागत किया।

 

संघ ने मुख्यमंत्री को स्मृति-चिह्न भेंट किया। मुख्यमंत्री को संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वित्त व्यवस्था पुस्तक में जुलाई 2023 तक के सामान्य प्रशासन, वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग आदि विभागों के नियम, निर्देशों का संकलन कर उनकी सरल भाषा में व्याख्या की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम