कटनी। शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित चार मंजिला इमारत में 9-10 जनवरी की दरमियानी रात हुई भीषण आगजनी के मामले में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। व्यवसायिक इमारत में आग शार्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से नहीं लगी थी बल्कि सुनियोजित ढंग से लगाई गई थी। इस वारदात को एक नकाबपोश ने अंजाम दिया था। तथ्य सामने आने के बाद रंगनाथ नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। उल्लेखनीय है कि आधी रात को अचानक इमारत पूरी तरह से आग के गोले में तब्दील हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक दर्जन फायर ब्रिगेड को मौके पर लगाया गया, जिनकी मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका था। शुरूआती दौर में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही थी लेकिन दो दिन बाद भवन स्वामी अशोक विश्वकर्मा ने एक आवदेन रंगनाथ थाने में दिया और जांच की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नकाबपोश ने आग लगाई थी। अब पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 45/25 में बीएनएस की धारा 326(जी) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
एटीएम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ खुलासा
दरअसल आगजनी वाले भवन में पंजाब एंड सिंध बैंक है और उसका एटीएम भी संचालित होता है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि आगजनी में एटीएम की सीसीटीवी की रिकार्डिंग खराब हो गई है। उसके बाद उसे रिकवर करने का प्रयास किया गया, जिसमें सफलता मिल गई। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज की जांचा कि तो पाया कि रात 12 बजे के बाद एक नकाबपोश एटीएम में पहुंचता है और उसमें आग लगाता है। आग बाद में धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेती और पूरी बिल्डिंग में फैल जाती है, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।
सब कुछ जलकर हो गया था खाक
इस चार मंजिल इमारत में बैंक, रेस्टोरेंट, शोरूम सहित एक दर्जन के 28 करीब व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे थे। आगजनी की घटना में सभी जलकर खाक हो गए थे। एक रेस्टोरेंट ऐसा भी था जिसका 15 जनवरी को उद्घाटन होना था और वो भी आग की चपेट मे आकर खाक हो गया था। बैंक को छोड़कर आज तक कोई भी के प्रतिष्ठान पुन: शुरू नहीं हो सका है। वहीं भवन स्वामी अभी भी भवन को मरम्मत कराने में लगा है।
आरोपी की शिनाख्त में जुटी पुलिस
पुलिस ने करीब एक माह की जांच में हादसा या वारदात की स्थिति को स्पष्ट कर लिया है लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि नकाबपोश कौन था। उसकी पहचान करने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्से के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Related Articles
-
कटनी: घंटाघर रामलीला मैदान के पीछे गंदगी का अंबार, नगर निगम के स्वच्छता दावों की खुली पोल -
वनभूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर वन विभाग ने की कार्रवाई, 13 दिसंबर 2005 के पूर्व से काबिज आदिवासी परिवारों को ही दिए जाएंगे पट्टे, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी के बहकावे में आकर न करें वन भूमि पर कब्जा -
जबलपुर से गया के बीच कटनी जंक्शन होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय -
विश्व रेबीज दिवस पर कटनी में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर, 30 सितंबर को होगा आयोजन -
वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी में रोजगार का बड़ा अवसर: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं की होगी भर्ती, जानें सैलरी और आवेदन प्रक्रिया -
कटनी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने समय-सीमा बैठक में कड़े तेवर दिखाए, लापरवाह अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश -
दीपावली 2026: कटनी में पटाखा बिक्री के लिए ऑनलाइन जारी होंगे अस्थाई लाइसेंस, MP Services Portal पर करना होगा आवेदन -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में महागोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत -
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े राजयोग, 31 तारीख को गुरु का सिंह में गोचर; जानें किन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत -
अशोक सिंघल जन्म-शताब्दी: पीएम मोदी ने लिखा विशेष आलेख, बोले-“अयोध्या में राम मंदिर देखकर आज सबसे अधिक प्रसन्न होते अशोक जी” -
नवरात्रि 2026: माता वैष्णो देवी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम-टेबल -
मिसाल: पिता की याद में दो बेटों का अनोखा प्रेम, घर का नक्शा बदला पर पेड़ को नहीं कटने दिया -
कश्मीर: करनाह में बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती -
Hospital Grading: अब अस्पतालों की होगी रेटिंग, नीति आयोग ला रहा है नेशनल क्वालिटी फ्रेमवर्क -
फेस्टिव सीजन से पहले महंगाई का झटका: 1 अक्टूबर से महंगे होंगे LG के एयर कंडीशनर -
राहत भरी खबर: सोमवार से प्रस्तावित 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU में बनी सहमति -
मुंबई: गोरेगांव में सार्वजनिक शौचालय के भीतर संदिग्ध जहरीली गैस से दो युवकों की मौत, BMC की बड़ी तोड़क कार्रवाई -
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026: कटनी में अग्रवाल नवयुवक मंडल का पांचवां विशाल रक्तदान शिविर संपन्न, 45 लोगों ने किया रक्तदान -
कटनी रेलवे स्टेशन लूट: दिनदहाड़े यात्री से ₹3 हजार की लूट, सुरक्षा पर सवाल -
पितृपक्ष पर रानी कमलापति से गया के बीच कटनी होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री दबाव को ध्यान में रखकर रेलवे का निर्णय