विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली का किया घेराव,धार्मिक विषयो को लेकर सौपा ज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली का किया घेराव,धार्मिक विषयो को लेकर सौपा ज्ञाप
कटनी , जिले में हिंदू मठ मंदिर एवं धार्मिक आस्था केन्द्रो के आसपास लगातार बढ़ती नशाखोरी एवं आसामाजिक तत्वों के डेरा को देखते हुए विहिप बजरंग दल ने शुक्रवार को कटनी के प्रमुख थाना शहर कोतवाली का घेराव किया घेराव में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे आपको बता दे कि कार्यकर्ताओं ने जम कर नारे बाजी की हनुमान चालीसा का पाठ किया मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की तब कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा,
आपको बता दें कि कार्यकर्ताओ ने अपने स्पष्ट रूप में कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन परिसर में विराजमान हनुमान मंदिर एवं घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के पास शराब दुकान होने के कारण आए दिन विवाद की स्थितियां उत्पन्न होती है इन धार्मिक स्थानों में शराब दुकान होने के कारण शराबियों का जमावड़ा होता है जिससे आम जन मानस को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है साथ ही हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती है
*मंदिरों के पास हो सघन गस्त*
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में मिशन चौक से लेकर आजाद चौक तक सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है इसलिए यातायात प्रभावित करने वाले वाहनों को तत्काल उठाया जाए। साथ ही धार्मिक मंदिर सत्संग केंद्र एवं सभी आस्था के केंद्र में अराजकता देखने मिलती है जिस ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं रहता है ऐसे स्थानों में लगातार पुलिस की सघन गस्त होनी चाहिए
*मंदिरों में तैनात हो पुलिस*
विहिप के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों पर आवाज बुलंद करते हुए कहा कि कमानिया गेट में विराजमान दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में मंगलवार एवं शनिवार को बहुत भीड़भाड़ का माहौल होता है इसलिए इस स्थान में स्थाई पुलिस बल तैनात हो साथ ही शहर के अंदर मंदिर, मठ, आस्था केन्द्रो में सुरक्षा बढ़ाये जाने हेतू कोतवाली थाना क्षेत्र में बढ़ रहे धर्मातंरण के खिलाफ सख्त कार्यवाही पुलिस सुनिश्चित करे इन सब मांगो के साथ विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपना घेराव शांत किया साथ ही चुनौती दी है कि अगर हमारी उक्त मांगे पूरी नहीं होती तो हम आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की होगी








