Virat-Anushka Vrindavan Visit: बाबा प्रेमानंद महाराज के दर पर नतमस्तक हुए विराट और अनुष्का; सादगी के वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Virat-Anushka Vrindavan Visit: बाबा प्रेमानंद महाराज के दर पर नतमस्तक हुए विराट और अनुष्का; सादगी के वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Virat-Anushka Vrindavan Visit: बाबा प्रेमानंद महाराज के दर पर नतमस्तक हुए विराट और अनुष्का; सादगी के वीडियो ने जीता फैंस का दिल
वृंदावन: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक आस्था को लेकर सुर्खियों में हैं। आगामी 29 जुलाई को होने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व से ठीक पहले यह स्टार कपल अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुँचा।
दोनों ने ‘श्री हित राधा केली कुंज’ आश्रम से जुड़े संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों की सादगी ने फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स का दिल जीत लिया है।
कीचड़ में नंगे पैर पैदल चलकर पहुँचे आश्रम
सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सादे कपड़ों में और कीचड़ के बीच नंगे पैर पैदल चलते नज़र आ रहे हैं। Virat-Anushka Vrindavan Visit: बाबा प्रेमानंद महाराज के दर पर नतमस्तक हुए विराट और अनुष्का; सादगी के वीडियो ने जीता फैंस का दिल
बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय (Secret) रखा गया था। फिर भी आश्रम मार्ग पर मौजूद प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया और अपने कैमरों में कैद कर लिया।
बेलवन स्थित यमुना कुंज आश्रम में लिया आशीर्वाद
संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों यमुना पार बेलवन में नए निर्मित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास पर हैं। 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने दीक्षित शिष्यों को दर्शन देने के लिए आश्रम में विशेष तैयारियाँ चल रही हैं।
विराट और अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित शिष्य हैं। इसी नाते दोनों ने बुधवार सुबह यमुना पार बेलवन पहुँचकर अपने गुरु के आगे शीश नवाया।








