Viral Video: रसोई में खाना बनाते समय महिला पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक, 30 सेकंड में हालत गंभीर
Viral Video: रसोई में खाना बनाते समय महिला पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक, 30 सेकंड में हालत गंभीर
Viral Video: रसोई में खाना बनाते समय महिला पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक, 30 सेकंड में हालत गंभीर
Viral Video: रसोई में खाना बनाते समय महिला पर अचानक ब्रेन स्ट्रोक, 30 सेकंड में हालत गंभीर,ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर और अचानक होने वाली स्थिति है, जिसे नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है। हाल ही में वियतनाम से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपनी मां के साथ रसोई में खाना बना रही थी। अचानक महिला चक्कर खाने लगी, उसका चेहरा टेढ़ा हो गया और शरीर अकड़ गया। कुछ ही पलों में वह जमीन पर गिर पड़ी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिलकुल सामान्य रूप से खाना बना रही थी। तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। शुरुआत में उसकी मां को समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन महिला की स्थिति तेजी से गंभीर हो गई। किचन में लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले लोग हैरान और चिंतित नजर आए।
यहां देखिए वीडियो
डॉक्टर्स के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक खून की आपूर्ति बाधित हो जाती है या किसी रक्त वाहिका में अचानक फटाव आ जाता है। इससे दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीजन नहीं मिलती और गंभीर क्षति हो सकती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है या स्थायी विकलांगता का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक चक्कर आना, चेहरे का टेढ़ा होना, शरीर का अकड़ना या बोलने में दिक्कत ब्रेन स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सहायता लेनी चाहिए।