खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला पुलिस कर्मी बचाव मे आरक्षक पति भी झूलसा, हालत गंभीर जबलपुर रिफर

IMG 20240623 WA0008

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत झिंझरी पुलिस लाइन में निवास रत नेहा पति लव कुमार उपाध्याय खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई।

उनके परिजन उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे थे। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। नेहा करीब 80 प्रतिशत जली है।

पत्नी क़ो बचाते हुए पति लव भी आग क़े चपेट मे आ गया था जिसे जिला अस्पताल मे इलाज क़े लिए लाया जिसे देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल में पुलिस कर्मियों लगातार हाल जानने जिला अस्पताल पहुँचते रहें।

इसे भी पढ़ें-  शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की पीड़िता की अपील, 67 वर्षीय बुजुर्ग को बड़ी राहत