Latest

Viral Video: गंगा नदी में इफ्तार के बाद कचरा फेंकने पर कार्रवाई, जांच शुरू

Viral Video: गंगा नदी में इफ्तार के बाद कचरा फेंकने पर कार्रवाई, जांच शुरू

Viral Video: गंगा नदी में इफ्तार के बाद कचरा फेंकने पर कार्रवाई, जांच शुरू, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बीते सोमवार को गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी आयोजित की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

आरोप है कि इफ्तार के दौरान परोसी गई बिरयानी खाने के बाद बचा हुआ हिस्सा, जिसमें हड्डियां भी शामिल थीं, नदी में फेंक दिया गया। इस पर लोगों ने गंगा की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।

थाने में शिकायत, 14 लोगों पर FIR

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की।

जांच के बाद वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की गई और 14 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है

कोतवाली के एसीपी के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

नगर निगम ने जताई आपत्ति

वाराणसी नगर निगम ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि गंगा की शुचिता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्पष्ट नियम हैं। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।

Back to top button