वायरल चैट ने खोले राज? डीएसपी और होटल कारोबारी के बीच करोड़ों के विवाद ने बढ़ाया सस्पेंस, राजधानी में चेक बाउंस केस में घिरे होटल कारोबारी दीपक टंडन ने महिला डीएसपी के साथ हुई वाट्सएप चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। टंडन ने डीएसपी पर लव ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपये, महंगी कार और कीमती गहनों को ठगने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी के पिता ने भी बिजनेस लेन-देन को लेकर टंडन के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत दर्ज कराई है। दोनों ओर से लगाए गए आरोपों के कारण मामला चर्चाओं में है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की है।
Year Ender 2025: क्रिकेट जगत में हंगामा, ड्रामा और विवाद! इन 5 घटनाओं ने पूरे साल मचाई सबसे ज्यादा हलचल
ऐसे बढ़ा परिचय, फिर विवाद बना मामला
जानकारी के मुताबिक, 2021 में महिला डीएसपी महासमुंद में पदस्थ थीं। इसी दौरान एक परिचित बैचमेट ने उन्हें होटल कारोबारी दीपक टंडन से मिलवाया। मुलाकात के दो दिन बाद बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद मिलना-जुलना बढ़ गया। माना में ट्रांसफर होने के बाद दोनों और करीब आए। घर आना-जाना बढ़ा और परिवारों का भी परिचय हो गया।
Apple Noida Store Opening: कल खुलेगा नोएडा का पहला Apple स्टोर, 11 साल में कंपनी चुकाएगी 65 करोड़ किराया
दीपक टंडन के अनुसार, वे इस दोस्ती को बिजनेस में सहायक मानते थे, जबकि डीएसपी बिजनेस शुरू करने की सोच रखती थीं। इस नजदीकी के बीच डीएसपी ने अपने छोटे भाई के लिए मदद की बात कही। बाद में 2023 में रायपुर के एटमास्फेरिया रेस्टोरेंट की 45 लाख की डील की शुरुआत हुई। डीएसपी ने वित्तीय तंगी बताई तो टंडन ने 30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
तलाक का दबाव और ब्लैकमेलिंग का आरोप
टंडन के अनुसार, डीएसपी ने वाट्सएप पर उनसे पत्नी से तलाक लेने तक को कहा, जिसकी चैट इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गई है। टंडन का आरोप है कि जब उन्होंने लेन-देन की शिकायत वापस लेने से मना किया, तो डीएसपी ने उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने खम्हारडीह थाने में दी शिकायत में वाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत सौंपने का दावा किया है।
डीएसपी के परिवार का पलटवार
दूसरी ओर, डीएसपी के पिता ने दो महीने पहले पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए टंडन पर बिजनेस का पैसा न लौटाने और चेक बाउंस करने का आरोप लगाया है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है।
