Site icon Yashbharat.com

विनेश फोगाट vs WFI विवाद: संजय सिंह का बड़ा दावा-“रजिस्ट्रेशन हो चुका”, टूर्नामेंट से रोकने की बात खारिज

vinesh fogat

विनेश फोगाट vs WFI विवाद: संजय सिंह का बड़ा दावा-“रजिस्ट्रेशन हो चुका”, टूर्नामेंट से रोकने की बात खारिज। भारतीय कुश्ती में एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने स्टार पहलवान विनेश फोगाट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विनेश फोगाट ने दावा किया था कि उन्हें अगले महीने होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोका जा रहा है। उनका कहना था कि WFI पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन बंद दिख रहा है और महासंघ उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा।

हालांकि, संजय सिंह ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि:

“विनेश फोगाट का रजिस्ट्रेशन पहले ही पूरा हो चुका है। किसी भी पहलवान को रोका नहीं गया है।”

उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 800 से ज्यादा पहलवान रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं और किसी ने भी ऐसी शिकायत नहीं की है।

कब और कहां होगा टूर्नामेंट?

सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित नंदिनीनगर महाविद्यालय में आयोजित होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।

20 महीने बाद वापसी की तैयारी

विनेश फोगाट करीब 20 महीने बाद मैट पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। Paris Olympics 2024 के दौरान अयोग्य घोषित होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, लेकिन बाद में अपना फैसला बदल लिया।

ओलंपिक में टूटा था सपना

पेरिस ओलंपिक में विनेश ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल से पहले वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील भी की, लेकिन राहत नहीं मिल सकी।

Exit mobile version