katniLatestमध्यप्रदेश

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया आज पीएमश्री एयर एंबुलेंस से भोपाल जाएंगे

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया आज पीएमश्री एयर एंबुलेंस से भोपाल होंगे रेफर

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल विनय पासतारिया आज पीएमश्री एयर एंबुलेंस से भोपाल जाएंगे। कटनी -रीठी सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम हरदुआ के पास आज हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो मरीजों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के लिए रेफर किया गया है।

सी एम एच ओ डाक्टर आर के आठ्या ने बताया कि कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर इसमें से 35 वर्षीय मरीज विनय पासतारिया को सीरियस हेड इंजुरी होने की वजह से आज प्रातः जबलपुर के डुमना विमान तल से पीएमश्री एयर एंबुलेंस से भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा जाएगा। भीषण भिड़ंत में ड्राइवर सहित 18 व्यक्ति घायल हुए थे। जिसमें से जिला चिकित्सालय कटनी में उपचार के बाद 16 व्यक्तियों को छुट्टी दे दी गई। जबकि दो मरीजों को जबलपुर के लिए रेफर किया गया है।

इसमें गंभीर रूप से घायल श्री पासतारिया को कल सुबह पीएम श्री एयर एंबुलेंस से भोपाल रवाना किया गया।

Back to top button