Latestमध्यप्रदेश

Vikas Dubey उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ाया विकास दुबे

Vikas Dubey Arrested : उज्जैन। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पकड़ा गया है। हालांकि इस बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी ने उसे गिरफ्तार किया। यह भी बताया जा रहा है कि मंदिर के अंदर पहुंचा एक शख्स चिल्ला-चिल्लाकर खुद को विकास दुबे बताने लगे, इस पर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर सीधे कंट्रोल रूम ले गई। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दी।

गृहमंत्री ने कहा- इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।

News updating…

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम