तमिलनाडु में ‘विजय’ भव: सुपरस्टार विजय बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 62 साल पुराने द्रविड़ वर्चस्व का अंत; आज शाम राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
तमिलनाडु में ‘विजय’ भव: सुपरस्टार विजय बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 62 साल पुराने द्रविड़ वर्चस्व का अंत; आज शाम राज्यपाल से करेंगे मुलाकात। सिनेमा के पर्दे से राजनीति के मैदान तक, सुपरस्टार जोसेफ विजय का सफर अब मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँच गया है। चार दिनों के भारी राजनीतिक हंगामे और सस्पेंस के बाद आखिरकार तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) ने वीसीके और लेफ्ट के सहयोग से बहुमत का 118 का आंकड़ा पार कर लिया है। आज शाम करीब 6 बजे विजय राजभवन में राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे।
Breaking: सुवेंदु अधिकारी ही होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
तमिलनाडु में ‘विजय’ भव: सुपरस्टार विजय बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 62 साल पुराने द्रविड़ वर्चस्व का अंत; आज शाम राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
62 साल का रिकॉर्ड टूटा, ‘थलापति’ ने रचा इतिहास
विजय की पार्टी TVK ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 108 सीटें जीती हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने राज्य की राजनीति पर पिछले 6 दशकों से चले आ रहे डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के वर्चस्व को जड़ से उखाड़ फेंका है।
राजभवन में खिंचा रहा तनाव
भले ही विजय की पार्टी सबसे बड़ी बनकर उभरी, लेकिन राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने स्पष्ट कर दिया था कि बिना 118 विधायकों के समर्थन पत्र के वे सरकार बनाने का न्यौता नहीं देंगे। बुधवार और गुरुवार को हुई बैठकों में राज्यपाल ने कहा था कि 113 विधायकों के साथ सरकार नहीं चलाई जा सकती। अंततः आज शाम सहयोगियों के समर्थन के साथ विजय ने जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया, जिसके बाद चेन्नई में उनके आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा।
एमके स्टालिन का बड़ा कदम
राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी लोकतंत्र की गरिमा का सम्मान करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखा है। स्टालिन ने अपील की है कि चूंकि चुनाव परिणाम स्पष्ट हैं, इसलिए नई सरकार के गठन में देरी न की जाए ताकि राज्य के कल्याणकारी कार्य सुचारू रूप से चल सकें।

