Site icon Yashbharat.com

VIDEO RCB won IPL 2025 Final: आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका विराट कोहली को 18 साल से इंतजार था, नहीं रोक सके आंसू

page 2025 06 42f53be3fe8479e99ddca62f7bf48715

VIDEO RCB won IPL 2025 Final आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है. तीन जून की रात खचाखच भरे दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को छह रन से हराते हुए आरसीबी ने अपने तमाम फैंस को खुश होने का मौका दिया. आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका विराट कोहली को 18 साल से इंतजार था. मैदान पर विराट की आंखों से बहते आंसू ये बताने के लिए काफी थे कि ये जीत कितनी बड़ी है.

फाइनल में कैसे जीती RCB
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ विकेट पर 190 रन बनाए. विराट कोहली ने 35 गेंद में 43 रन, फिल साल्ट ने नौ गेंद में 16 रन, मयंक अग्रवाल ने 18 गेंद में 24 रन, रजत पाटीदार ने 16 गेंद में 26 रन और लियाम लिविंगस्टोन ने 15 गेंद में 25 रन की तेज पारी खेली. पंजाब के लिए काइल जैमीसन और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट लिए.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले तीन बार और फाइनल खेल चुकी है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में चोक कर जाती थी. 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स, 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से फाइनल हारने के बाद आखिरकार 2025 में आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपनी नब्ज पर काबू रखा.

फाइनल में नहीं चले पंजाब के बल्लेबाज
जवाब में पंजाब की टीम की शुरुआत जरूर अच्छी रही, लेकिन जो स्कोर नौ ओवर में 74/2 था जो वो 13 ओवर के बाद 101/4. 18 ओवर के बाद 149/7 हो गया. जैसे-जैसे आस्किंग रन रेट बढ़ते जा रहा था, वैसे-वैसे बल्लेबाजों पर प्रेशर भी बढ़ रहा था. आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट वाला मैच विनिंग स्पैल फेंका.

Exit mobile version