आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन- गुलमोहर के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध बार पर छापा, भारी मात्रा में शराब ज़ब्त

Bhopal Excise Raid: गुलमोहर के बनतारा रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 100 लीटर शराब जब्त

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन- गुलमोहर के बनतारा रेस्टोरेंट में अवैध बार पर छापा, भारी मात्रा में शराब ज़ब्त

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना अनुमति शराब परोसने वाले पब और रेस्टोरेंट पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट (Bantara Restaurant) में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसे जाने का भंडाफोड़ हुआ है।

आबकारी विभाग की विशेष टीम ने देर रात रेस्टोरेंट में दबिश देकर 100 बल्क लीटर से अधिक महंगी विदेशी शराब और बीयर जब्त की है।

 मुखबिर की सूचना पर रात में छापा, संचालक फरार

आबकारी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि गुलमोहर के बनतारा रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को खुलेआम शराब परोसी जा रही है।

 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने अवैध शराब और बीयर को जब्त कर आरोपी संचालक और उसके सहयोगी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार रेस्टोरेंट संचालक की तलाश में पुलिस और आबकारी की टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। विभाग ने साफ किया है कि राजधानी में अवैध रूप से बिना लाइसेंस शराब परोसने वाले ठिकानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version