Monday, May 18, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

VIDEO पोंडी छात्रावास में पुस्तकालय का विधायक एवं कलेक्टर की मौजूदगी में शुभारंभ

कटनी। पुस्तकें समाज को शिक्षित और संस्कारवान बनातीं हैं। विधायक संदीप जायसवाल ने यह बात पोंडी छात्रावास में पुस्तकालय के शुभारंभ अवसर पर कहीं। विधायक श्री जायसवाल ने जिले में पुस्तकालयों की श्रृंखला शुरू करने के कलेक्टर के अभिनव पहल को सराहा।

IMG 20240222 WA0031

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है। यहां शुरू किए गए पुस्तकालय की पुस्तकों को पढ़कर बच्चों में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होगा।

IMG 20240222 WA0034

इस मौके पर कलेक्टर अवि प्रसाद और सरपंच पोंडी कल्पना सिंह सहित जिला रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष लालजी शर्मा खासतौर पर मौजूद रहे ।

IMG 20240222 WA0030

विधायक ने पुस्तकों के माध्यम से छात्रों का भविष्य संवारने के लिए जिले भर में पुस्तकालयों की श्रृंखला शुरू करने की अभिनव पहल के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद की सराहना की। उन्होंने पुस्तकालय की सौगात मिलने पर स्कूल स्टाफ और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इन्हें यहां पुस्तकालय में उपलब्ध ज्ञानवर्धक, रोचक और शिक्षाप्रद पुस्तकों के अध्ययन से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा ।

इसके पहले विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में पूरे उत्सवी माहौल में छात्रावास की छात्रा हेमा ने फीता काटकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। आठवीं की छात्रा हेमा ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण भी किया ।

छात्रावास के पुस्तकालय को उत्साही छात्रों द्वारा रंगीन गुब्बारों से सजाया गया था। विधायक और कलेक्टर ने छात्रावास के बच्चों के साथ दोपहर का भोजन किया। भोजन में पुलाव ,पनीर की सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी, अचार , सलाद , पापड़, बूंदी का रायता और खीर परोसा गया ।

इस अवसर पर जिला संयोजक डॉक्टर पूजा द्विवेदी, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सुश्री वनश्री कुर्वेती और पं. विवेक दुबे सहित छात्रावास का स्टाफ तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम