Friday, May 1, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

VIDEO ट्रांसफार्मर में अचानक भडकी आग, कटनी टेंट लाईट एसोसिएशन की टीम ने रेत फेंककर मुश्किल से पाया काबू

कटनी। आज दोपहर कटनी के गर्ग चौराहे में विद्युत सप्लाई ट्रांसफार्मर में अचानक भडकी भीषण आग से हडकंप मच गया। कटनी टैंट लाईट एसोसिएशन अध्यक्ष अजय सरावगी एवं उनकी टीम ने बड़ी सूझबूझ एवं तत्परता से आग पर काबू पाया तथा मंडल को सूचना दी। दरअसल यहां दधिकांदो जुलूस के लिए टेंट लगाया जा रहा था लिहाजा श्री सरावगी व उनके साथी मौजूद थे।

तभी दोपहर लगभग 1बजे गर्ग चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर पर अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया श्री सरावगी एवं उनके सहयोगी टैंट व्यापारियों ने रेत फेंक फेंककर आग बुझाने का पप्रयास किया।जिससे भीषण हादसे टल गया। उपस्थिति जनसमूह एवं स्थानीय निवासियों ने सभी की सूझबूझ की मुक्त कंठ से सराहना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम