Sunday, May 17, 2026
Latest:
खेल

मैदान पर गलत ग्‍लव्‍स पहनकर आ गया ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी, जब पता चला तो…

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी कई बार ‘ब्रेनफेड’ के शिकार होते रहे हैं। यह ऐसी अवस्‍था होती है जिसमें कुछ सेकेंड्स के लिए इंसान का दिमाग सोचने-समझने में नाकाम होता है। हाल के दिनों में ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर फवाद अहमद के साथ ‘ब्रेनफेड’ की घटना दूसरी बार हुई। मार्च में, अहमद विक्‍टोरिया और वेस्‍टर्न ऑस्‍ट्रेलियन के बीच मैच के दौरान अपना बल्‍ला ही ले जाना भूल गये थे। इस बार विक्‍टोरिया और क्‍वींसलैंड के बीच मैच में तो उन्‍होंने हद ही कर दी। पहले वह आधी-अधूरी किट के साथ बल्‍लेबाजी करने मैदान की तरफ बढ़े। सबकुछ ठीक लग रहा था कि अचानक उन्‍हें ध्‍यान आया कि उन्होंने गलत दस्‍ताने पहने हुए हैं, जिसके बाद उन्‍होंने ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया। हालांकि इस बार अहमद गुस्‍से में नजर आए और उन्‍होंने इस बेवकूफी के लिए अपने हेलमेट पर भी बल्‍ला चला दिया।

अहमद बल्‍लेबाजी के दौरान भी थोड़ा दबकर खेलते दिखे। पहली पारी में 38 ओवरों के भीतर 9 विकेट खोने के बाद उनकी टीम संकट में थी मगर अहमद ने बल्‍ले से कोई खास योगदान नहीं किया। वह 4 गेंद में एक रन बनाकर मिशेल स्‍वेपसन की गेंद पर आउट हो गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply