Site icon Yashbharat.com

VIDEO: बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहा था युवक आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ देखें

n249383292593f9d61f058e8c1de63e7006ca3b06421be8ed3f96b35ea018953c50fb548b6

समय समय पर रेलवे द्वारा गाड़ियों की आवाजाही की अनाउंसमेंट की जाती है और उन्हें रेलवे ट्रैक सावधानी से पार करने के लिए कहा जाता है. इसके बाद भी लोग रेलवे की अनाउंसमेंट को नजरअंदाज कर कभी कभी ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है. सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने की अनाउंसमेंट के बाद कुछ लोग ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रहे हैं, वही कुछ लोग रेलवे की अनाउंसमेंट सुनने के बाद भी ट्रैक पार कर रहे हैं. इस दौरान कुछ लोग पैदल ट्रैक पार करते है एक बाइक वाला भी ट्रैक पार कर जाता है.

इस देखा देखी में एक लड़का भी जल्दबाजी में ट्रैक पार करने की कोशिश करता हैं. वो बाइक जैसे ही आगे ले जाता है बाइक हल्की सी स्लिप कर जाती है और वो बाइक जब संभालने की कोशिश करता है इस दौरान तेजी से ट्रेन आ जाती है. लड़के के पास बाइक को ट्रैक के बगल में छोड़कर जाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता है.

ट्रेन गुजरते ही अपने साथ बाइक के परखच्चे उड़ाती हुई चली जाती है. वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ट्रेन ने मोटर साइकिल को चकना चूर कर दिया. गनीमत थी कि सिर्फ बाइक ही थी. समय रहते ही लड़के ने बाइक को छोड़ दिया और पीछे चला गया नहीं तो आज वह भी अपनी जान से हाथ धो बैठता.

इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर राजेंद्र बी अकेलकर नाम के शख्स ने शेयर किया है. यह वीडियो कहा का इस बात का पता नहीं चल पाया है. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग अलग नेगेटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और कह रहे हैं. एक शख्स ने कहा, आजादी के इतने सालों बाद भी लोगों के लिए सेफ रेलवे क्रासिंग भी उपलब्ध नहीं है.

Exit mobile version