Site icon Yashbharat.com

शासकीय महाविद्यालय रीठी में बहोरीबंद विधायक की उपस्थिति में हर्षोल्लास से वसंत पंचमी मनाया गया

IMG 20250204 WA0004

शासकीय महाविद्यालय रीठी में बहोरीबंद विधायक की उपस्थिति में हर्षोल्लास से वसंत पंचमी मनाया गया

शासकीय महाविद्यालय रीठी में दिनांक 03/01/2025 को प्राचार्य डॉ. आर.के. गुप्ता जी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि बहोरीबंद विधायक माननीय श्री प्रणय प्रभात पांडेय (गुड्डू भईया) जी की उपस्थिति में वसंत पंचमी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि माननीय विधायक जी द्वारा मां सरस्वती जी की आरती वंदना करने के पश्चात कोई बेटी उच्च शिक्षा से वंचित न रहने पाए के तर्ज पर समस्त ग्रामवासियों से अपील की और साथ ही महाविद्यालय के विकास हेतु हर संभव प्रयास करके सहयोग देने का आश्वासन दिया। छात्र छात्राओं की समस्या जैसे बिल्डिंग,छात्रावास,पानी,प्रयोगशाला, उपयोगी फर्नीचर ,खेल सामग्री एवं जल व्यवस्था के निराकरण का आश्वासन दिया ।वहीं जनपद अध्यक्ष माननीय श्री अर्पित अनुरोध अवस्थी,मंडल अध्यक्ष माननीय श्री भरत पटेल एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रकास साहू, पूर्व मंडल मयंक कंदेले,ग्राम पंचायत सरपंच श्री हनीफ खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे। आयोजन को सफल बनाने हेतु शैक्षणिक स्टॉफ से प्रोफेसर सुनील बाजपेई प्राचार्य पी.एम. ऑफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी, सहायक प्राध्यपक आर. पी.सिंह, डॉ. उदय कुमार तिवारी,डॉ. श्रद्धा गर्ग, श्री धीरज मोदी, डॉ. राहुल पाटीदार,क्रीड़ा अधिकारी वीरेंद्र कुमार पटेल, श्रीमती गरिमा परिहार एवं नॉन शैक्षणिक स्टॉफ से श्रीमती रेखा कश्यप एवं श्रीमती बल्लू बाई सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं ग्राम पंचायत की जनता की उपस्थिति रही।

Exit mobile version