तुलसी जयंती हरियाली तीज पर होंगे विविध कार्यक्रम

IMG 20240718 WA0004

कटनी। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी इकाई ने किया वृक्षारोपण और तुलसी जयंती हरियाली तीज पर होने वाले कार्यक्रमों की बनाई रूपरेखा विगत दिवस अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा कटनी के सभी पदाधिकारियों की बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा भार्गव की अध्यक्षता में  प्रेम वाटिका भार्गव गार्डन में सम्पन्न हुई उपरोक्त बैठक में आगामी सावन में माह तुलसी जयंती और हरियाली तीज पर होने वाले विविध कार्यक्रमो की रूप रेखा सर्वसम्मति से बनाई गई ।

बैठक में निर्णय के बाद सबने हरीतिमा संवर्धन हेतु गार्डन में आम जामुन और बेलपत्री आंवला के पौधे लगाए इसके बाद सबने हरीतिमा का आनन्द लिया हौजी और मनोरंजक गेम खेले इनाम जीते ।

कार्यक्रम आयोजक ग्रुप की कार्यकारी अध्यक्ष शशी दुबे, उपाध्यक्ष निशा तिवारी ने सभी उपस्थित बहनों का स्वागत किया और उन्हें चूड़ी बिंदी सुहाग सामग्री भेंट की और स्वादिष्ट जलपान कराया इस कार्यक्रम में विशेष उपस्तिथि मण्डल अध्यक्ष राजुल मिश्रा माया तिवारी ,सुशीला शर्मा ,उर्मिला शर्मा ,रिचा बाजपेई , आरती चौबे ,रत्ना मिश्रा ,शोभना खम्परिया ,गायत्री त्रिवेदी ,दीपा दुबे ,रजनी तिवारी ,मौसमी मिश्रा आदि की उपस्तिथि रही ।

इसे भी पढ़ें-  मिशन चौक ओवरब्रिज पर देर रात तेज रफ्तार वाहन का कहर, रैलिंग और नॉइस बैरियर क्षतिग्रस्त; सीसीटीवी से खुलेगा हादसे का राज