Tuesday, May 12, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कन्या महाविद्यालय की वंशिका का हुआ दिल्ली गणतंत्र परेड मे गायन प्रस्तुति मे चयन

कटनी-शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की एनसीसी कैडेट वंशिका परौहा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन प्रस्तुति के लिए हुआ है। चतुर्थ मध्य प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी कटनी की कैडेट वंशिका ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से विभिन्न स्तरों पर आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से चयनित 11 कैडेट्स में से, वंशिका को मुख्य दो गायकों में से एक के रूप में चुना गया है। गणतंत्र दिवस शिविर का आयोजन 31 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है, जहां उन्हें गायन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने वंशिका को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वह अपने गायन के माध्यम से जिले और महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी। यह उपलब्धि न केवल वंशिका के लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। उनका चयन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की सक्रियता और छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण है।

गणतंत्र दिवस परेड में प्रस्तुति देना किसी भी एनसीसी कैडेट के लिए सर्वोच्च सम्मान माना जाता है, और वंशिका की इस उपलब्धि से युवा छात्राओं को प्रेरणा मिलेगी।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि