Latest

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: 12 वें दिन घर वापसी की खुशी, कामयाबी बस कुछ ही दूर…केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे, सुरंग के भीतर जाएंगे

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: 12 वें दिन घर वापसी की खुशी, कामयाबी बस कुछ ही दूर…केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे, सुरंग के भीतर जाएंगे

दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे  41 श्रमिक जल्द बाहर आ सकते हैं।
रेस्क्यू का आज 12वां दिन है। पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां…

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे भी उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। वह सुरंग के भीतर जाएंगे। 54 मीटर के बाद अगला पाइप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही उसके लिए ऑगर मशीन चलाई जाएगी। यह आखिरी पाइप हो सकता है।

रुड़की से बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम

रुड़की से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है जो टनल के अंदर होने वाली वाइब्रेशन पर अपनी रिपोर्ट देगी। इससे टनल के भीतर खतरे का आकलन किया जा सकेगा। – भास्कर खुल्बे, पीएमओ के पूर्व सलाहकार

मजदूरों को एयरलिफ्ट करने के लिए चिनूक हेलिकॉप्टर की ली जाएगी मदद

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम