Latestराष्ट्रीय

Uttarakhand Nikay Chunav Result: 7 में से पांच निगमों में पर भाजपा का कब्जा

Uttarakhand Nikay Chunav Result: 7 में से पांच निगमों में पर भाजपा का कब्जा उत्तराखंड में हुए निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 5 नगर निगमों पर कब्जा किया है।
देहरादून। राज्य में सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनावों के बाद हुई मतगणना में भाजपा ने 7 नगर निगमों में से 5 पर कब्जा कर लिया है। घोषित हुए 83 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भाजपा ने कब्जा किया है वहीं कांग्रेस 25 पर और 23 पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है। बसपा ने भी एक निकाय में जीत दर्ज की है।
नगर निगमों की बात करें तो महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी भाजपा की झोली में आईं हैं जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस के काते में गया। हरिद्वार में कांटे का मुकाबला चल रहा है। अलबत्ता, पार्षद, सभासद व सदस्य पदों के 1064 पदों में से 960 के परिणाम घोषित हो चुके थे। इनमें निर्दलीयों ने 538, भाजपा ने 270, कांग्रेस ने 145, बसपा ने तीन, आप ने दो और सपा व उक्रांद ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Back to top button