Site icon Yashbharat.com

USA 250th Independence Day: दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में गूंजी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आवाज; लाइव फोन कॉल पर बोले- ‘मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं’

धन्यवाद मेरे दोस्त'-ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- आप कर रहे शानदार काम

धन्यवाद मेरे दोस्त'-ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, बोले- आप कर रहे शानदार काम

USA 250th Independence Day: दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में गूंजी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आवाज; लाइव फोन कॉल पर बोले- ‘मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं’   भारत और अमेरिका के रणनीतिक रिश्तों की गहराई उस समय पूरी दुनिया के सामने लाइव आ गई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में सीधे फोन मिला दिया। अवसर था अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास (US Embassy) द्वारा आयोजित एक भव्य रिसेप्शन का।

वहां मौजूद सैकड़ों राजनयिकों, भारतीय अधिकारियों और वीआईपी मेहमानों के बीच जब ट्रम्प की आवाज स्पीकरफोन पर गूंजी, तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। ट्रम्प ने खुलकर पीएम मोदी के प्रति अपनी दोस्ती का इजहार किया और कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते इतिहास में “पहले कभी इतने अच्छे नहीं थे।

भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है – डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्पीकरफोन के जरिए नई दिल्ली में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए भारत के लिए अपना अटूट समर्थन दोहराया। मुझे भारत के प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं और वह मेरे पक्के दोस्त हैं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आप सभी बहुत शानदार हैं। इतिहास में हम पहले कभी भारत के इतने करीब नहीं रहे, और भारत मुझ पर तथा हमारे देश (अमेरिका) पर 100% भरोसा कर सकता है।

पता है कि कहां कॉल करना है…

पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए ट्रम्प ने आगे कहा— “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर भारत को कभी भी किसी मदद की जरूरत महसूस हो, तो उन्हें अच्छी तरह पता है कि कहां कॉल करना है। वे सीधे यहीं (वाइट हाउस) कॉल करते हैं। हमारी इकॉनमी और स्टॉक मार्केट इस वक्त रिकॉर्ड बना रहे हैं और भारत जो कुछ भी हासिल करना चाहता है, वह सब हमारे पास मौजूद है।”

मार्को रूबियो की तारीफ: इतिहास के सबसे महान सेक्रेटरी ऑफ स्टेट बनेंगे

राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत मंडपम के मंच पर मौजूद अपने विदेश मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ स्टेट) मार्को रूबियो की भी जमकर सराहना की। ट्रम्प ने कहा, “मार्को सबसे महान हैं। उन्हें अमेरिका के इतिहास में सबसे महान सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के तौर पर याद किया जाएगा।” इसके साथ ही उन्होंने रूबियो को आदेश दिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें ट्रम्प की तरफ से विशेष तौर पर ‘हैलो’ कहें।

26 मई को दिल्ली में ‘क्वाड’ का महामंथन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का यह भारत दौरा बेहद रणनीतिक माना जा रहा है। उन्होंने शनिवार को पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ वन-टू-वन मीटिंग की। अब 26 मई (मंगलवार) को दिल्ली के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में ‘क्वाड (Quad) विदेश मंत्रियों की बैठक’ होने जा रही है, जिसमें इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर बड़ा रोडमैप तैयार होगा।शनिवार की बैठक में भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस कोऑपरेशन (रक्षा सहयोग), स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी, ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और एनर्जी सिक्योरिटी पर विस्तृत बात हुई।  रुबियो ने पश्चिम एशिया (West Asia) के हालातों पर अमेरिका का नजरिया साझा करते हुए स्पष्ट किया कि वाशिंगटन किसी भी कीमत पर “ईरान को ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक नहीं बनाने देगा।” उन्होंने भरोसा दिया कि अमेरिकी एनर्जी एक्सपोर्ट के जरिए भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों और सप्लाई को और अधिक डाइवर्सिफाई (विविध) कर सकता है।

🇺🇸 एक दशक पुरानी है ट्रम्प-मोदी की ये ‘केमिस्ट्री’

रिसेप्शन में शामिल हुए भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस लाइव कॉल के बाद कहा कि दोनों नेताओं के निजी संबंध आज पूरे द्विपक्षीय रिश्ते की रीढ़ बन चुके हैं। उन्होंने एक दिलचस्प वाकया साझा करते हुए बताया, “हर बार जब मैं और राष्ट्रपति ट्रम्प बात करते हैं, तो वह सबसे पहले यही सवाल पूछते हैं— ‘मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी कैसे हैं?’ यह रिश्ता कोई नया नहीं है, यह लगभग एक दशक पुराना और बेहद परिपक्व हो चुका है।

Exit mobile version