Latest

LIVE: राष्ट्रपति ट्रम्प की पाकिस्तान को दो टूक- इस्लामिक आतंकवाद से भारत-अमेरिका मिलकर लड़ेंगे

ह्यूस्टन। हाउदी मोदी कार्यक्रम में 50 हजार लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे तो पढ़े ही साथ ही बिना नाम लिए पाकिस्तान को भी दो टूक कहा कहा कि हम इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे। ट्रम्प ने कहा कि सुरक्षा के खतरे को देश मे आने नहीं देंगे। सीमा सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व दुनिया भारत को बढ़ता हुआ और सुरक्षित देश के रूप में देख रही है।

इससे पहले .प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने शनिवार को ह्यूस्टन केएनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उनके साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंच पर मौजूद रहे।मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन। गुड मॉर्निंग टेक्सास। गुड मॉर्निंग अमेरिका। मेरे भारतवासियों को शुभकामनाएं। आज हमारे साथ बेहद खास व्यक्ति (डोनाल्ड ट्रम्प) मौजूद हैं। मोदीने कहा किमैं जब भी उनसे (राष्ट्रपति से) मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प का भी कायल हूं। दोस्तो! हम भारत के लाेग प्रेसिडेंट ट्रम्प से जुड़ाव महसूस करते हैं। अबकी बार, ट्रम्प सरकार।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply