Wednesday, May 6, 2026
Latest:
अजब गजबFEATUREDLatestउत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति

सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति। उत्तर प्रदेश में चल रही स्कूलों के विलय प्रक्रिया पर अब गोरखपुर के एक गांव के ग्राम प्रधान अमेरिका यादव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर अपील की है कि विद्यालयों का मर्जर रोका जाए, क्योंकि इससे ग्रामीण बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति

सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति
सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति
सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति
सीएम योगी को अमेरिका की चिट्ठी: यूपी के स्कूलों के विलय पर जताई कड़ी आपत्ति

अमेरिका यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि एक ही गांव में दो विद्यालयों का एकीकरण छात्रों की संख्या और दूरी की दृष्टि से व्यावहारिक नहीं है. इससे ड्रॉपआउट के मामले बढ़ सकते हैं. दिलचस्प बात यह रही कि जैसे ही यह खबर सामने आई कि ‘अमेरिका ने विरोध दर्ज कराया है’, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. लोग पहले तो चौंके, फिर बाद में उन्हें पता चला कि यह ‘अमेरिका’ दरअसल एक गांव के प्रधान हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में कक्षा 8 तक संचालित हो रहे पांच हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों का विलय करने की तैयारी में है. इस संबंध में बीते दिनों बेसिक शिक्षा के अपर सचिव ने आदेश जारी किया है, जिसके सार्वजनिक होते ही प्रदेश भर में इसका विरोध शुरू हो गया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि