Wednesday, April 29, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअजब गजब

Urad Dal Ki Kachaudi Ka daan: शनिवार को दान करें उड़द दाल की कचौड़ी, घर से दूर होगी दरिद्रता

Urad Dal Ki Kachaudi Ka daan: शनिवार को दान करें उड़द दाल की कचौड़ी, घर से दूर होगी दरिद्रता  । हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार को शनिदेव की आराधना की जाती है। शनिदेव को हिंदू ज्योतिष में न्याय का देवता माना गया है, यही कारण है कि शनिदेव से इंसान ही नहीं बल्कि देवता भी डरते हैं। ऐसे में किसी भी काम को करने से पहले शनिदेव का खुश रखने के सभी प्रयास जरूर करना चाहिए और ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए, जिससे शनिदेव कुपित हो जाए।

यहां जानें शनिदेव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय –

शनिवार को कभी न खरीदें नमक

शनिदेव को प्रसन्न रखना है तो शनिवार के दिन नमक कभी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से बनने काम बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा शनिवार को काली उड़द की दाल या कचौड़ी दान करना चाहिए। काली दाल नहीं खरीदना चाहिए बल्कि दान करना चाहिए। इन उपायों को करने से शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को काली चीजों का दान करना चाहिए।

शनिवार को जूते भी न खरीदें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन यदि आप जूते खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं इसे टाल दें क्योंकि शनिवार के दिन जूते या चप्पल खरीदने से शनिदेव नाराज होते हैं। इससे बनते काम बिगड़ स्‍कते हैं और काम में असफलता मिल सकती है।

लोहे की चीजों का दान करें

लोहे या लोहे से बनी चीजों को शनिवार के दिन दान करना चाहिए। इन्हें खरीदने से बचना चाहिए। शनिवार को कार भी नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की चीजें खरीदते हैं, उन्‍हें लाभ नहीं नुकसान हो सकता है।

शनिवार को जलाएं सरसों के तेल का दीपक

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिए। वहीं सरसों का तेल भी दान कर सकते हैं। शनिवार को तेल नहीं खरीदना चाहिए, ऐसा करने से शारीरिक और आर्थिक कष्ट झेलने पड़ते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम