LatestTechअंतराष्ट्रीय

UPI Global Expansion: अब ‘बुर्ज खलीफा’ की ऑनलाइन बुकिंग होगी UPI से- NPCI इंटरनेशनल और NEOPAY का बड़ा ऐलान

अब UPI से बुक करें बुर्ज खलीफा का टिकट" NPCI इंटरनेशनल और NEOPAY का बड़ा धमाका

UPI Global Expansion: अब ‘बुर्ज खलीफा’ की ऑनलाइन बुकिंग होगी UPI से! NPCI इंटरनेशनल और NEOPAY का बड़ा ऐलान

दुबई / नई दिल्ली: भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम UPI ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने NEOPAY और ‘ईमार एंटरटेनमेंट’ (Emaar Entertainment) के साथ साझेदारी कर ‘At the Top, Burj Khalifa’ के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए UPI पेमेंट सर्विस शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है।

इस नई सुविधा के तहत अब भारतीय पर्यटक भारत में बैठे-बैठे ही अपनी यात्रा की योजना बनाते समय बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीधे UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) से बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे।

 भारत से पहुंचने से पहले ही आसानी से होगी बुकिंग

‘At the Top, Burj Khalifa’ दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है और यहां हर साल लाखों भारतीय पहुंचते हैं।

  • आसान यात्रा प्लानिंग: NPCI ने स्पष्ट किया कि इस सुविधा के बाद यात्रियों को विदेशी मुद्रा (Forex) या क्रेडिट कार्ड के झंझट में नहीं पड़ना पड़ेगा। पर्यटक भारत से यूएई (UAE) रवाना होने से पहले ही अपने पसंदीदा UPI ऐप्स से तुरंत टिकटिंग पेमेंट पूरा कर सकेंगे।

  • भरोसेमंद पेमेंट माध्यम: NPCI इंटरनेशनल के MD और CEO रितेश शुक्ला के अनुसार, “बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन बुकिंग में UPI जोड़कर हम भारतीय यात्रियों को वही सहज और भरोसेमंद पेमेंट अनुभव दे रहे हैं, जिसका इस्तेमाल वे अपने दैनिक जीवन में करते हैं।”

GCC क्षेत्र में पहला E-Commerce UPI ट्रांजैक्शन

NEOPAY के CEO विभोर मुंधडा ने इस कदम को भारत और यूएई के बीच डिजिटल व्यापार के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी GCC (गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल) देशों में ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए UPI की सुविधा देने वाली पहली कंपनी बन गई है।

ना सड़क है, ना स्कूल भवन- सतना में 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे छात्र, प्रशासन के आश्वासन पर टूटा अनशन

वहीं, ‘ईमार एंटरटेनमेंट’ के अधिकारियों ने कहा कि भारत उनके लिए सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक है। UPI को जोड़ने से भारतीय मेहमानों के लिए बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और तेज हो जाएगी।

 UAE में 2022 से मजबूत हो रहा है UPI का जाल

उल्लेखनीय है कि 2022 में यूएई में QR-बेस्ड UPI मर्चेंट पेमेंट की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से ही भारतीय यात्री NEOPAY के मर्चेंट नेटवर्क पर अपने UPI ऐप्स का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब इस नेटवर्क का विस्तार ऑनलाइन ई-कॉमर्स बुकिंग तक कर दिया गया है।

NIPL को 3 अप्रैल 2020 को NPCI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत के सफल UPI और RuPay कार्ड नेटवर्क को वैश्विक स्तर पर लागू करना है।

Back to top button