Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latest

UP Lok Sabha Chunav 2024 Results : उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, सपा ने बीजेपी को पछाड़ा

UP Lok Sabha Chunav 2024 Results Live: उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर, सपा ने बीजेपी को पछाड़ा कसभा चुनाव-2024 के डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है. 8 बजे से ये प्रक्रिया शुरू हुई. 19 अप्रैल को वोटिंग की शुरुआत हुई थी, जो 1 जून को पूरी हुई. सात चरणों में मतदान हुआ. बीजेपी जहां 400 पार के नारे के साथ इस बार के चुनाव में उतरी तो वहीं नरेंद्र मोदी को सत्ता से दूर करने के लिए 25 से ज्यादा विपक्षी दल एक मंच पर आए. तमाम दावों और वादों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं

यूपी में बड़ा उलटफेर

यूपी में बड़ा उलटफेर हो गया है. यहां पर सपा ने बीजेपी को पछाड़ दिया है. सपा 32 और बीजेपी 25 सीटों पर आगे चल रही है.

हिमाचल में बीजेपी आगे

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सभी चारों लोकसभा सीटों पर आगे हुई
पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा आगे
आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला आगे हुए
गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आगे चल रहे

एनडीए बहुमत के आंकड़े से आगे निकला
एनडीए बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गया है. उसके खाते में 275 सीटें आ गई हैं. वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 201 सीटें आई हैं.

इंडिया का आंकड़ा 200 के पार
इंडिया का आंकड़ा 200 के पार हो गया है. 532 सीटों के रुझान में वो 201 सीटें हासिल कर चुकी है. वहीं, एनडीए के खाते में 271 सीटें आई है.

दिल्ली में कांटे की टक्कर
दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है. एनडीए 3 और इंडिया 4 सीटों पर आगे चल रहा है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम