Site icon Yashbharat.com

UP-शराब समझ कर पी लिया सेनेटाइजर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

sharab

उत्तर प्रदेश के मोहाब शहर स्थित भीतर कोट निवासी एक व्यक्ति ने शराब के धोखे सेनेटाइजर पी लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर भागे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भीतर कोट निवासी आलोक कुमार अहिरवार (54) ने बुधवार रात घर में रखे सेनेटाइजर को शराब समझ कर पी लिया। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। चीखते हुए परिजनों को सेनेटाइजर पीने बात बताई। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आलोक के चार पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, परिजनों का कहना था सेनेटाइजर का गलती से सेवन करने से जान चली गई।
केरल में भी सेनेटाइजर पीने से एक की मौत :
केरल में गलती से शराब समझकर कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने वाले एक कैदी की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। जेल अधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी से रिमांड कैदी के तौर पर यहां जेल में बंद रमनकुट्टी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जेल में बेहोश हो गया था।
एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि, हमें संदेह है कि वह बोतल में भरा सेनिटाइजर पी गया जो राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेल परिसर में (कैदियों द्वारा) बनाये जाता है। अधिकारियों ने कहा कि वह रात को सामान्य था लेकिन अगली सुबह 10:30 बजे के करीब बेहोश हो गया।

Exit mobile version